शनिवार, 7 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें पेपर फाड़कर, उसे आसन की तरफ उड़ाने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। अबतक राज्यसभा के 20 और लोकसभा के चार कांग्रेस सांसद निलंबित किए गए हैं। संजय सिंह ने सस्पेंशन के बाद ट्विटर पर कहा, 'मुझे भले ही मोदी जी ने सस्पेंड कर दिया, मगर गुजरात में ज़हरीली शराब से हुई 55 मौतों का जवाब मांगता रहूंगा , लड़ता रहूंगा |

'राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि संजय सिंह वेल में थे  पेपर फाड़ा और उसे आसन की तरफ उछाला जो आसन की पूरी तरह से अवहेलना है। इसके तुरंत बाद संजय सिंह के ख़िलाफ़ एक मोशन वॉयस वोट के साथ पारित किया गया और उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया।  सस्पेंडेड सासंदों में सात टीएमसी, छह डीएमके, तीन टीआरएस, दो सीपीएम और एक सीपीआई के हैं।

राज्यसभा के लीडर ऑफ हाउस पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार नहीं बल्कि विपक्ष डिबेट से भाग रही है। उन्होंने कहा कि 19 सदस्यों ने अन्य सदस्यों के अधिकार का उल्लंघन किया है साथ ही उन्होंने विपक्षी सांसदों से कार्यवाही में शामिल होने की अपील की। संजय सिंह ऐसे 20वें सांसद हैं।  जिन्हें इस हफ्ते के बाकी बचे सत्र से निलंबित किया गया है, जो उच्च सदन से सांसदों के सस्पेंशन की अबतक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने के सत्र में कृषि विधेयक के ख़िलाफ़ हंगामा करने के बाद 12 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया था।

Read More:पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शेयर किया PM मोदी का पत्र

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।