शनिवार, 7 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

बिहार में जातीय जनगणना पर होगी सर्वदलीय बैठक : नीतीश

पटना : बिहार में जातीय जनगणना पर सियासत गरमायी हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर अपने खर्च पर इसे करवाने की मांग कर रहे हैं, वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सूबे की सभी सियासी पार्टियों की सहमति बन गई है। जल्द ही मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक जल्द होगी। सीएम ने कहा, जातीय जनगणना कैसे करना है। किस प्रकार से करेंगे। किस माध्यम से करेंगे। सब पर हम पूरी तैयारी करवा रहे हैं, लेकिन जबतक सब की राय हो जाएगी और जो कुछ भी हो रहा है, उसको बताएंगे उस मीटिंग में और उसको फाइनल करेंगे। ऑल पार्टी की एक राय होगी, उसी के आधार पर सरकार निर्णय लेकर ऐलान कर देगी। साथ ही उन्होंने कहा, कि जातीय जनगणना को लेकर जल्द ही ऑल पार्टी मीटिंग करेंगे। उप-मुख्यमंत्री को भी मैंने कह दिया है। अधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश दिया है।

मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से शीतकालीन सत्र में भी ज्ञापन दिया गया था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की गई थी। उस समय भी मुख्यमंत्री ने 2 से 4 दिन में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया था। इससे पहले तेजस्वी यादव के आग्रह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से भी जाकर शिष्टमंडल मिल चुका है, लेकिन केंद्र की ओर से साफ हो चुका है कि जातीय जनगणना अब वह नहीं कराएगी। ऐसे में बिहार सरकार को ही अब कराना होगा और मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि बिहार सरकार कैसे कराएगी, सभी दलों की बैठक में सब कुछ हम बता देंगे।

दुनिया बदल गई, पर हमारी दोस्ती नहीं… पुतिन से बोले पीएम

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।