Gujarat Me Doosre Samaj Ki Mahilaon Se Baat Karne Par Mahila Ki Sareaam Pitai Karke Sadak Par Ghaseeta, gujarat me ki mahila ki pitai , gujrat doosre samaj ki aurton se baat karne par ki mahila ki pitai
गुजरात के दाहोद जिले में एक महिला के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां परिवार के लोगों ने महिला से इस तरह मारपीट की जैसे अफगानिस्तान का कुख्यात संगठन तालिबान करता है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह दूसरे समाज की औरतों से बात करती थी।
वीडियो हुआ वायरल
घटना दाहोद जिले के फतेपुरा गांव की है। यहां वलवई समाज और भाभोर समाज के बीच काफी समय से लड़ाई चली आ रही है। वलवई समाज की 50 वर्षीय एक महिला भाभोर समाज की महिला से बात करती थी। महिला के परिवार को इस पर ऐतराज था। महिला के बात करने से नाराज परिवार ने उसे बीच सड़क पर लात-घूंसों और लाठियों से पीटा और इसके बाद सड़क पर घसीटा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई और चंद घंटों में ही चारों आरोपियों दिताभाई वलवई, पंकजभाई वलवई, परुभाई वलवई और रमनभाई वलवई को अरेस्ट कर लिया। बाद में महिला ने सुखसर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करा दी।
बात करने से नाराज था परिवार
दादोद पुलिस ने बताया कि महिला के साथ क्रूरता सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि, वह भाभोर समाज की महिलाओं से बातचीत करती थी। उनके परिवार को यह बात पसंद नहीं थी और वे बार-बार उसे ऐसा करने से मना करते थे।
टिप्पणियाँ