शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती

शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई। पवार को पुणे के रुबी अस्पताल इलाज के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। अजित पवार के निधन के बाद पिछले कई दिनों से शरद पवार मुंबई, पुणे और बारामती का दौरा कर रहे थे। पार्टी के कार्यकर्ता भी लगातार उनसे मुलाकात करने आ रहे थे।  इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। शरद पवार को बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत है जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुखार और गले में इन्फेक्शन की शिकायत की वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। अस्पताल में भर्ती करते समय उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी उनके साथ थीं।

सोमवार (9 फरवरी) की सुबह से ही शरद पवार को खांसी हो रही थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया। पुणे के रुबी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि जांच के बाद ये फैसला किया जाएगा। शरद पवार अस्पताल में ही रहेंगे या उन्हें घर जाने की इजाजत होगी।

85 साल के हैं शरद पवार

12 दिसंबर 1940 को जन्मे शरद पवार 85 साल के हैं। आपको बता दें कि शरद पवार वर्तमान में राज्यसभा के भी सदस्य हैं। वह एनसीपी के संस्थापक रहे हैं। हालांकि, कुछ साल पहले एनसीपी में टूट हो गई और बड़ी संख्या में पार्टी के नेता महायुति गठबंधन के साथ हो गए।

इसके बाद शरद पवार ने अपनी नई पार्टी एनसीपी (शरद चंद्र पवार) का गठन किया और नए चुनाव चिह्न के साथ चुनाव में उतरे। इस उम्र में भी वो सियासी रूप से सक्रिय हैं और अपनी पार्टी का काम देखते हैं। उनकी यह सक्रियता उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। कई नेता उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

अभी राज्यसभा के सदस्य हैं शरद पवार

शरद पवार अभी राज्यसभा के सांसद हैं। उच्च सदन में ये उनका दूसरा कार्यकाल है। अप्रैल 2020 में वो राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से निर्वाचित हुए थे। 1967-72, 1972-78, 1978-80, 1980-85, 1985-90 और 1990-91 तक वो विधायक रहे।

चार बार बने महाराष्ट्र के सीएम

18 जुलाई 1978- 17 फरवरी 1980, 26 जून 1988- मार्च 1990, मार्च 1990-25 जून 1991 और 6 मार्च 1993-14 मार्च 1995 तक वो चार बार महाराष्ट्र के सीएम रहे। जुलाई 1980-अगस्त 1981, दिसंबर 1983- जनवरी 1985 और मार्च 1985- दिसंबर 1986 तक वो महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं। जून 1991- 5 मार्च 1993 केन्द्रीय रक्षा मंत्री का पद संभाला। 1993-95 तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे। 25 मार्च 1995- 20 मई 1995 तक महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता की भूमिका में रहे।

हाल ही में अजित पवार की हुई थी मौत

हाल ही में बीते 28 जनवरी को शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व एनसीपी के प्रमुख अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई थी। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। हालांकि, बारामती एयरपोर्ट पर उनका विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

read more :  हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही हुई स्थगित, पीएम मोदी का भाषण टला

टिप्पणियाँ (7)

  1. blender set

    Teknoloji Kıbrıs Teknoloji Kıbrıs, Kıbrıs teknoloji, teknolojikibris, elektronik eşyalar, Kıbrıs ucuz ev eşyası, teknolojik aksesuar kıbrıs
    रिपोर्ट करें
  2. dijital ajans

    dxd global | Marka yönetimi Kıbrıs , sosyal medya yönetimi, promosyon ürünleri, Seslendirme Hizmeti , SEO , Dijital pazarlama , Videografi
    रिपोर्ट करें
  3. phim heo

    Very well presented. Every quote was awesome and thanks for sharing the content. Keep sharing and keep motivating others.https://heosexhay.net/
    रिपोर्ट करें
  4. porntude

    A really good blog and me back again.
    रिपोर्ट करें
  5. prince williams

    thank your for this article, keep up the good work
    रिपोर्ट करें
  6. 여성알바

    It is smart to ask about holiday pay rules in a 여성알바 role.
    रिपोर्ट करें
  7. 333985

    每天都在战争,希望2026和平.
    रिपोर्ट करें

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।