शनिवार, 7 नवंबर 2026
AVP24 NEWS — हर खबर की तह तक

लोहिया बाजार में लाठी डंडो सहित घूमते दिखे संदिग्ध, क्षेत्रवासियों में भय माहौल

गौरतलब है कि लोहिया बाजार जो कि शहर का दिल कहा जाता है। यहाँ पर काफी संख्या में व्यापारिक गतिविधियां दिन भर रहती है व शहर के व्यस्तम क्षेत्रो में से एक है। यहाँ 23-मई-2025 की सुबह एक व्यापारी सुबह जब अपनी दुकान खोलने आया तो दुकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जो कि काफी प्रयास करने पर भी नही खुला। जिसे छत से प्रवेश कर किसी तरह खुलवाया गया व एक सामान्य घटना समझ अनदेखा कर दिया गया। परन्तु शाम के समय जब गेट बंद करने लगे, तो वह बन्द नही हुआ व पता लगा को दरवाजे को अंदर से तोड़ने का प्रयास किया गया है।

जब व्यापारी ने घटना का जिक्र देर शाम आसपास के लोगो से किया तब कड़ियाँ जुड़ी व क्षेत्रिय निवासियों ने बताया कि रात में 12 से 4 बजे के बीच मोहल्ले में 8 से दस असामाजिक तत्व लाठी-डंडो के साथ घूमते हुए देखे गये हैं जिसे सुनकर क्षेत्रवासियों में डर का माहौल हो गया। समस्त घटना की सूचना सपा नेता व क्षेत्रीय निवासी गौरव जैन ने खालापार कोतवाल व खालापार चौकी प्रभारी को संभावित घटना से सावधान किये जाने हेतू फ़ोन से संपर्क करना चाहा व दोनों के फ़ोन न उठने पर 112 पर रात में ही सूचित किया गया।

जिस पर कुछ ही देर में वहां दो पुलिस कर्मी गाड़ी लेकर पहुँचे। जिन्हें क्षेत्रवासियों ने समस्त प्रकरण से अवगत कराया। पुलिस कर्मियों ने अपनी ओर से आश्वासन देते हुए कहा कि वह शीर्ष अधिकारियों को सूचित करने के साथ ही क्षेत्र में निगरानी का कार्य मुस्तेदी से किया जायेगा । क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन से मांग की जाती है कि उक्त क्षेत्र में डर का माहौल है।

read more :   संजौली मस्जिद विवाद, नमाज के विरोध में सड़क पर उतरे हिंदू संगठन

टिप्पणियाँ

टिप्पणियाँ मॉडरेशन के बाद प्रकाशित होती हैं। अपमानजनक या भ्रामक सामग्री हटा दी जाएगी।